फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झूठी जानकारी देने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

झूठी जानकारी देने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 09 May 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
झूठी जानकारी देने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर/खानपुर।
एक युवक का युवती से एकतरफा प्यार करना और पुलिस को गुमराह करना महंगा पड़ गया। युवती ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की दूसरी जाति की युवती से एकतरफा प्यार करता है। पिछले दिनों युवक उससे शादी कराने की मांग को लेकर बिजली के हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया था। तब पुलिस ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा था। एक सप्ताह पहले प्रेमी युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई थी कि वह और उसकी प्रेमिका दोनों बालिग हैं, और उन्होंने एक दिन पहले ही मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को अपने घर ले गया था। युवक ने आरोप लगाया कि तभी उसकी पत्नी के परिजन उसके घर आ धमके और मारपीट करते हुए उसकी पत्नी को ले गए। युवक ने पत्नी के परिजनों पर उसकी हत्या करने का संदेह जताते हुए तहरीर दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक की कथित पत्नी और उसके परिजनों को कोतवाली बुलवाया। मंगलवार शाम को युवती अपने परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची, तथा प्यार और शादी के युवक के दावे को गलत बताया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि युवक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed