{"_id":"5ccddbe8bdec22070518c22f","slug":"101556995048-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर मिट्टी के तेल की शिकायत पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर मिट्टी के तेल की शिकायत पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
बुधवाशहीद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल में केरोसीन की मिलावट की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर एक टैंकर को कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने तेल का सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट आने तक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। वहीं, विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों में खलबली मची रही।
शुक्रवार देर शाम बुग्गावाला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवाशहीद गांव के पास स्थित एस्सार पट्रोल पंप पर एक टैंकर में केरोसीन लाया गया है, जिसे डीजल और पेट्रोल में मिलाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने पेट्रोल पंप पर छापेमारी करते हुए टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने तेल के सैंपल लेते हुए रिपोर्ट आने तक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। खाद्य पूर्ति निरीक्षक भगवानपुर टीएन शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। साथ ही तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ बुग्गावाला नंदकिशोर ग्वाड़ी ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी टीएन शर्मा की तहरीर पर पेट्रोल पंप के मुंशी अनुज पुत्र शिवकुमार निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।