{"_id":"5a638b0a4f1c1b6d268b5820","slug":"101516473098-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिधडु गांव के युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिधडु गांव के युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। दस दिन पहले ट्रैक पर मृत मिले सीधड़ू के युवक की मौत के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीधड़ू निवासी सचिन कुमार सैनी का शव 11 जनवरी की रात में हरिद्वार ट्रैक पर गांव के निकट पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। अभी तक पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही थी। दो दिन पहले युवक के परिजनों ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सचिन का पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चला रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि घटनावाली रात युवती ने युवक को फोन करके घर से बुलाया था। बाद में उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस मामले में सचिन के मामा रजनीश निवासी निजामपुर, कोतवाली मंगलौर ने तहरीर दी। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो