{"_id":"64fb6ba36f3dac0aad02af04","slug":"corporations-campaign-to-end-dengue-begins-holidays-canceled-roorkee-news-c-5-1-drn1030-241041-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डेंगू के खात्मे के लिए निगम का महाभियान शुरू, छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डेंगू के खात्मे के लिए निगम का महाभियान शुरू, छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ली बैठक, दिए दिशा-निर्देश
डेंगू के बढ़ते प्रकोप व शासन की सख्ती के बाद नगर निगम रुड़की ने डेंगू के खिलाफ महाभियान शुरू किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कीटनाशक दवाओं की मशीनों समेत अन्य संसाधन को बढ़ाया गया है। इसके अलावा डेंगू के नियंत्रित होने तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। नगर आयुक्त ने अभियान की प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी है कि अभियान से जुड़ा कोई भी कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में भी डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है। शहर में शायद कोई ऐसा इलाका हो, जहां डेंगू के मरीज नहीं मिल रहे हैं। शासन ने भी इसपर कड़ा संज्ञान लिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि डेंगू पर हर हाल में अंकुश लगाना है।
उन्होंने सभी वार्ड में पेटी स्प्रे मशीन से नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि जलभराव वाले इलाके व जिन इलाकों में डेंगू के मरीज अधिक मिल रहे हैं वहां पर विशेष रूप से दवाओं का छिड़काव होगा। बार-बार रिपीट किया जाएगा। 20 मशीनें दिन ढलने के बाद फोगिंग करेंगी। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रतिदिन के कार्य की रिपोर्टिंग होगी। जब तक डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाता है। तब तक अभियान से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का अवकाश रद्द रहेगा। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार, सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, मंसा नेगी आदि मौजूद रहे।