{"_id":"69a09627fe379ba92b0ae644","slug":"constables-brother-accused-of-assaulting-bjp-leaders-driver-roorkee-news-c-5-1-drn1027-910498-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिपाही के भाई पर भाजपा नेता के चालक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिपाही के भाई पर भाजपा नेता के चालक से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
एक सिपाही के भाई पर भाजपा के एक नेता की कार के चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुड़की में तैनात एक सिपाही के भाई का दो दिन पहले भाजपा नेता के चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह मामला उस समय पुलिस तक भी पहुंचा था जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई थी। बुधवार शाम सिविल लाइंस क्षेत्र में दोनों का फिर आमना-सामना हो गया।
आरोप है कि कहासुनी के बाद सिपाही के भाई ने भाजपा नेता के चालक की पिटाई कर दी। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि सिपाही का भाई धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित के भाई ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।