{"_id":"6ac27b67165c3282fd022e5a","slug":"assessment-exams-will-be-held-in-the-district-today-with-students-in-grades-two-five-and-eight-participating-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-161997-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जिले में आज होगी आकलन परीक्षा, कक्षा दो, पांच और आठ के बच्चे होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जिले में आज होगी आकलन परीक्षा, कक्षा दो, पांच और आठ के बच्चे होंगे शामिल
Sun, 04 Oct 2026 09:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2027 की तैयारी के तहत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का होगा आकलन
रुड़की। जिले के सरकारी विद्यालयों में आज कक्षा दो, पांच और आठ के विद्यार्थियों की द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2027 की तैयारियों के तहत होने वाली इस परीक्षा में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और विषयवार समझ का आकलन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आकलन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ने, समझने और विषय से संबंधित बुनियादी क्षमताओं को परखा जाएगा। कक्षा दो, पांच और कक्षा आठ के अनुसार विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे विभाग को विद्यार्थियों के वर्तमान शैक्षिक स्तर की जानकारी मिल सकेगी। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में परीक्षा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कराई जाएगी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2027 के मद्देनजर यह आकलन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि किस स्तर पर बच्चों को अधिक शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता है। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त अभ्यास और सुधारात्मक शिक्षण की व्यवस्था किए जाने पर भी जोर दिया जा रहा है। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि होने वाले द्वितीय आकलन परीक्षा से विद्यार्थियों की वास्तविक सीखने की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। परीक्षा के परिणामों के आधार पर विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।