फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Traffic plan for Agniveer recruitment comes into effect in the city today

Roorkee News: अग्निवीर भर्ती को लेकर आज से शहर में ट्रैफिक प्लान लागू

Sun, 04 Oct 2026 08:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan for Agniveer recruitment comes into effect in the city today
5 से 27 अक्तूबर तक रात 12 से सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा प्लान
विज्ञापन

मिलिट्री चौक से एसडीएम चौक तक जीरो जोन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
रुड़की। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के चलते शहर में रविवार रात से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 5 से 27 अक्तूबर तक रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान मिलिट्री चौक से एसडीएम चौक तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान रोजाना एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों के रुड़की पहुंचने की संभावना है।
भर्ती प्रक्रिया रुड़की स्थित बीईजी सेंटर में आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष रूट निर्धारित किया गया है। भर्ती के दौरान विक्रम, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को नहर पटरी मार्ग से संचालित किया जाएगा। भर्ती के दौरान बसें मिलिट्री चौक, गणेशपुर नहर पटरी, एसबीआई तिराहा और एसडीएम चौक होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक का रूट निर्धारित किया गया है। वापसी में भी बसों को इसी मार्ग से भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट का ही प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

-----------------
चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था लालकुर्ती से रेलवे फाटक के पास स्थित मैदान में की गई है। वहीं, दोपहिया वाहनों के लिए जमुना रोड और आईआईटी वाले रोड पर सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कोट

अग्निवीर भर्ती को देखते हुए 5 से 27 अक्तूबर तक रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। मिलिट्री चौक से एसडीएम चौक तक जीरो जोन रहेगा। भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन चालक निर्धारित रूट का ही प्रयोग करें। 5 से अधिक जवान यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही भर्ती में शामिल होने आए अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखेंगे।- राजेंद्र नाथ, यातायात निरीक्षक

----------------
15 से अधिक जवान संभालेंगे यातायात व्यवस्था
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी स्थल निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम चौक, मिलिट्री चौक, एमएच तिराहा, टैंक चौक-गणेशपुल, मालवीय चौक, रोडवेज बस अड्डा और पोलारिस तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed