{"_id":"6ac256e45d12ffdc91036263","slug":"construction-of-service-road-at-narsan-t-junction-resumes-commuters-to-get-relief-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-161982-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नारसन तिराहे पर सर्विस रोड का निर्माण फिर शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नारसन तिराहे पर सर्विस रोड का निर्माण फिर शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत
Sun, 04 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा और बारिश के चलते लंबे समय से बंद था निर्माण कार्य
गड्ढों और कीचड़ के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों और वाहन चालकों को हो रही थी परेशान
नारसन। कस्बे के मुख्य तिराहे के पास लंबे समय से रुका सर्विस रोड का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर भारी भीड़ और इसके बाद मानसून के चलते निर्माण कार्य बीच में रोकना पड़ा था। काम बंद होने से मार्ग की स्थिति खराब थी। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम साफ होने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया है। इसके लिए मौके पर निर्माण सामग्री के साथ मशीनरी भी उतारी गई है। फिलहाल तिराहे के समीप सर्विस रोड के समतलीकरण और सड़क का आधार तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सर्विस रोड का निर्माण रुकने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वहीं, खराब रास्ते के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से जल्द ही समस्या दूर होने की उम्मीद है।
निर्माणाधीन कंपनी के अभियंता अनुज सैनी ने बताया कि सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सड़क को समतल कर उसका आधार तैयार किया जा रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही डामरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सर्विस रोड को यातायात के लिए सुचारू रूप से खोल दिया जाएगा।