{"_id":"5f4947c78ebc3e2ac0581db8","slug":"congress-workers-demonstrated-against-the-government-roorkee-news-drn3544681140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
रुड़की में जेईई व नीट की परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जेईई तथा नीट की परीक्षाओं को निरस्त करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और भाजपा सरकार पर बच्चों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक के कार्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए परीक्षा को तत्काल रद्द करने की मांग की। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना के संक्रमण से जूझ रही है। सरकार ने कोरोना के नाम पर अनेक आयोजन रद्द कर दिए हैं, लेकिन अब जेईई और नीट की परीक्षाएं जबरन कराने पर तुली हुई है। इन परीक्षाओं में हजारों बच्चे शामिल होते हैं। अगर यह सभी बच्चे एक साथ परीक्षा देने पहुंचे तो कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया तथा परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की। पूर्व मेयर यशपाल राणा और पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह विफल रही है और अब मनमानी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को तत्काल स्थगित किया जाना चाहिए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने सरकार के निर्णय को जनविरोधी बताया और कहा कि इस तरह के निर्णय लेकर बच्चों की जिंदगी के साथ खेलने से सरकार को बचना चाहिए। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पास कोई विजन नहीं है।
इस दौरान भूषण त्यागी, चंद्रभान स्नेही, उम्मेद गाजी, अफजाल, विशाल वर्मा, मंजू कश्यप, कोमल रानी, यासमीन खान, रवि तोमर, सचिन चौधरी, दिनेश शर्मा, भूपेंद्र दीवान, रईस अहमद, अताउर्रहमान, बीना आनंद, प्रमोद जोहर आदि शामिल रहे।