{"_id":"572f89e04f1c1b735f5cd0f8","slug":"chinu-brothers-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनू पंडित के दोनों भाई भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनू पंडित के दोनों भाई भेजे जेल
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 09 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आकाश त्यागी की हत्या कर फरार कुख्यात चीनू पंडित कोर्ट में सरेंडर की फिराक में है। उसकी मंशा को भांपते हुए पुलिस ने कोर्ट के आस-पास उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया हुआ है। रविवार को पुलिस ने उसके दोनों भाईयों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कुख्यात चीनू पंडित के साथ सुनील राठी गैंग में शामिल रहा नेहरू नगर निवासी आकाश त्यागी शुक्रवार रात चीनू के भाई मोनू पंडित के साथ रामनगर के क्लासिक बार में शराब पी रहा था। उसी बीच शगुन पंडित व साथी को लेकर बार पहुंचे चीनू पंडित ने आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चीनू समेत तीनों भाईयों व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने शनिवार शाम मोनू पंडित व शगुन पंडित को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि चीनू पंडित गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर की फिराक में है। इससे पहले भी कई मामलों में चीनू वारदात के बाद कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। लेकिन इस बार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का पूरा जाल बिछाया हुआ है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मोनू व शगुन को जेल भेज दिया गया है। चीनू और उसके फरार साथी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
भाइयों ने खोले हत्या के राज
चीनू पंडित के भाई मोनू और शगुन पंडित ने आकाश की हत्या को लेकर पुलिस के सामने कई राज उगले। सूत्रों के मुताबिक दोनों भाईयों ने पुलिस को बताया कि चीनू को आकाश पर सुनील राठी से शगुन की सुपारी लेने का शक था। आकाश को गोली मारने से पहले चीनू ने उस पर भड़कते हुए यह बात भी कही थी। धक्का मुक्की होने पर मोनू ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन चीनू ने अपने भाई को धक्का देते हुए आकाश के सीने में तीन गोलियां उतार दी।
विज्ञापन
गनर बनेगा हत्याकांड का गवाह
चीनू पंडित को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा दी गई थी। हत्या के दौरान चीनू के इरादों से अनजान गनर सुशील सैनी क्लासिक बार के बाहर खड़ा था। हत्याकांड में गनर मुख्य गवाह बनेगा। बार कर्मचारियों के अलावा आसपास मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों को भी गवाह बनाया जाएगा। चीनू के फरार होने पर गनर सुशील सैनी को वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस की राडार पर चीनू के करीबी
चीनू पंडित के करीबी पुलिस के राडार पर हैं। इस लिस्ट में व्यापारी नेता भी शामिल हैं। उसके दोबारा अपराध जगत में एंट्री को लेकर पुराने विवादों को भी खंगाला जाएगा। उनसे जुड़े लोगों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है।