{"_id":"68320eb73c010bc19b09901e","slug":"challan-of-suspended-employee-on-charges-of-disturbing-peace-roorkee-news-c-5-1-drn1027-698955-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निलंबित कर्मचारी का शांतिभंग के आरोप में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निलंबित कर्मचारी का शांतिभंग के आरोप में चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार लेकर टायर फैक्टरी के गेट पर पहुंचे निलंबित कर्मचारी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में आरोपी को नोटिस दिया गया है।
लक्सर स्थित कैवंडिश टायर फैक्टरी के एचआर हेड आलोक कुमार ने 21 मई को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि फैक्टरी से अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर्मचारी सहीपाल निवासी ग्राम कुंआखेड़ा देर शाम को धारदार हथियार लेकर फैक्टरी के गेट पर पहुंचा था।
आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फैक्टरी अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। वहीं, आरोपी के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के मामले में उसे नोटिस तामील कराया गया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। दर्ज मामले में आरोपी को नोटिस तामील कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।