{"_id":"67ace4ce4239013d0d0bb3ea","slug":"caught-kashipur-depot-bus-passing-through-bypass-roorkee-news-c-5-1-drn1027-618025-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाईपास से गुजर रही काशीपुर डिपो की बस पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाईपास से गुजर रही काशीपुर डिपो की बस पकड़ी
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर यात्रियों को परेशानी न हो इसे देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित रूट से अलग चलने वाली रोडवेज बसों पर पहरा रहा। इस दौरान रुड़की रोडवेज डिपो के टीआई ने रुड़की डिपो न आकर सीधे बाईपास से जा रही काशीपुर की एक बस को पकड़ लिया और सूचना अधिकारियों को दी। एजीएम ने चालक और परिचालक पर कार्रवाई के लिए काशीपुर के एआरएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
पिछले महीने रुड़की-लक्सर हाईवे पर ढंडेरा के पास ऋषिकेश डिपो की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया था। इसमें दो की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मांग पर परिवहन मुख्यालय ने सभी रोडवेज बसों को नगला इमरती बाईपास से ढंडेरा होते हुए रुड़की डिपो आने पर रोक लगा दी थी। साथ ही बसों की मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक से आवाजाही करने के निर्देश दिए थे।
साथ ही कहा था कि उत्तराखंड डिपो की बसें रुड़की डिपो से होकर ही आवाजाही करेंगी। कोई बस रुड़की डिपो में न आकर सीधे बाईपास से गुजरती है तो चेकिंग अभियान चलाकर मुख्यालय को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। मुख्यालय के निर्देश पर रुड़की डिपो से एक टीआई की अब्दुल कलाम चौक पर ड्यूटी चल रही है। बुधवार को माघ पूर्णिमा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एजीएम केके मल्होत्रा ने टीआई विनोद कुमार को अब्दुल कलाम चौक पर बसों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इस दौरान टीआई ने काशीपुर से चंडीगढ़ जा रही काशीपुर डिपो एक बस को रुड़की डिपो न जाकर सीधे बाईपास से जाते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान उन्होंने बस की बाकायदा वीडियोग्राफी भी की। साथ ही चालक व परिचालक से सीधे बस ले जाने का कारण पूछा लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे पाए। इसपर टीआई ने इसकी सूचना एजीएम को दी।
काशीपुर डिपो की बस रुड़की डिपो न आकर सीधे बाईपास से गुजर रही थी। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है। साथ ही चालक व परिचालक पर कार्रवाई के लिए काशीपुर डिपो के एआरएम को पत्राचार किया गया है।- केके मल्होत्रा, एजीएम, रुड़की रोडवेज डिपो