फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered under SC Act against MLA Batra's brother-in-law

Roorkee News: विधायक बत्रा के बहनोई पर एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Aug 2024 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered under SC Act against MLA Batra's brother-in-law
I
विज्ञापन

IIरुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के निजी सहायक ने दर्ज कराया है मुकदमा
I
I
I
I क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा के बहनोई पर सिविल लाइंस कोतवाली में एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के निजी सहायक ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बीते दिनों विधायक की बहन और बहनोई ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप लगाते हुए पत्रकारवार्ता की थी। इस वार्ता के बाद निजी सहायक से अभद्रता किए जाने का आरोप बहनोई पर लगा है।
I
I
I
Iविधायक प्रदीप बत्रा के निजी सहायक अमित कुमार निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी पीरबाबा रुड़की ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त को अमित और उसके साथी चंद्रकांत शर्मा को विधायक ने सिविल लाइंस कोतवाली भेजा था। उनसे कहा था कि उनकी बड़ी बहन और जीजा अनिल कपूर कोतवाली गए हैं। किसी बात को लेकर वह पत्रकारवार्ता करने वाले हैं। उन्हें देखने जाना है कि वह क्या कहते हैं।
विज्ञापन

I
Iअमित कुमार, अनिल कपूर को काफी लम्बे समय से जानते हैं। दोनों ही एक दूसरे से परिचित भी हैं। आरोप है कि जब प्रेसवार्ता हुई तो विधायक के जीजा अनिल कपूर उन्हें घूर रहे थे। प्रेसवार्ता खत्म होते ही अनिल ने अमित के साथ धक्कामुक्की कर दी और जातिसूचक शब्द कहे। इसके अलावा अन्य कई तरह की बातें की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I21 अगस्त को अमित विधायक के साथ उच्च न्यायालय नैनीताल गए। वहां, वह एडवोकेट गिरीश चंद्र जोशी के साथ कोर्ट परिसर के बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे, तभी विधायक के जीजा अनिल कपूर व अन्य एक व्यक्ति ने वहां भी अभद्रता कर दी। इसके बाद अमित कुमार ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि मामले में विधायक प्रदीप बत्रा के जीजा अनिल कपूर के खिलाफ एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

I
Iबहन और जीजा ने विधायक पर लगाए हैं जमीन हड़पने के आरोप
I
I
I
Iबीते दिनों रुड़की में हुई एक प्रेसवार्ता में विधायक प्रदीप बत्रा की बहन और जीजा ने आरोप लगाया था कि विधायक ने फर्जी हस्ताक्षर कर अपनी बहन की जमीन हड़प ली है। अब वह जमीन वापस चाहते हैं। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस प्रेसवार्ता के बाद ही विधायक के जीजा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed