{"_id":"66e329cfae92ba63ca0b2618","slug":"case-registered-for-fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-heli-service-roorkee-news-c-5-1-drn1027-499915-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए हेली सेवा के नाम पर 1.5 लाख की ठगी, मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए हेली सेवा के नाम पर 1.5 लाख की ठगी, मामले में केस दर्ज
Fri, 13 Sep 2024 02:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:13 PM IST
सार
तीर्थयात्रा पर जाने के लिए 11 व्यक्तियों की धनराशि एडवांस में मांगी गई। इस पर व्यक्ति ने बैंक खातों में 19 जून को 1,50,130 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से उसके पास पांच यात्रियों के टिकट भेजे गए और अन्य छह लोगों की टिकट के लिए 45000 रुपये की और मांग की गई।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंगलौर क्षेत्र में केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने को लेकर कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलौर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी विशू गौतम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पारिवारिक संबंध सोहनलाल अग्रवाल निवासी कृष्णापुरम कानपुर उत्तर प्रदेश से हैं। सोहनलाल अग्रवाल ने हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की थी। उसने उत्तराखंड हेलि सर्विस सर्च किया और वहां पर मिले नंबर के आधार पर उसने एजेंट से बात की।
विज्ञापन
एजेंट ने प्रत्येक व्यक्ति का खर्चा 15,720 रुपये बताया। तीर्थयात्रा पर जाने के लिए 11 व्यक्तियों की धनराशि एडवांस में मांगी गई। इसपर विशु गौतम ने बैंक खातों में 19 जून को 1,50,130 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से उसके पास पांच यात्रियों के टिकट भेजे गए और अन्य छह लोगों की टिकट के लिए 45000 रुपये की और मांग की गई। एजेंट ने पहले उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।
पीड़ित विशु ने जब बुकिंग आईडी को ऑनलाइन चेक किया तो पता चला कि हिमालयन हेलि सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को संचालित कर रहे व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी कर दूसरे व्यक्ति की पुरानी बुकिंग आईडी पर फर्जी टिकट बनाकर उन्हें भेजे हैं।
ये भी पढ़ें...डरा रही बारिश: 24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर
जब उसने एजेंट से रुपये वापस मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद 21 जून को पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने कोर्ट में शिकायत दर्ज की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।