फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed for demanding extortion of one crore

Roorkee News: एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले में मुकदमा

Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed for demanding extortion of one crore

विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक यूनिट से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि लक्सर में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल स्थित है। कुछ दिन पहले पारिवारिक कारणों के चलते तत्कालीन प्रधान प्रबंधक ने नौकरी छोड़ दी है। अब उनके स्थान पर एसपी सिंह को पदोन्नत करते हुए प्रधान प्रबंधक यूनिट शुगर मिल लक्सर बनाया गया है। वह अपने पद पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन




प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें डाक से 7 जुलाई की तारीख वाला एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें पत्र लिखने वाले ने उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। एसपी सिंह के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह उनकी व उनके पूरे परिवार की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पत्र में यह भी साफ तौर पर लिखा गया है कि इसकी जानकारी अगर पुलिस को दी गई तो भी परिवार सहित उनकी हत्या कर दी जाएगी। भेजे गए पत्र में पैसा कैसे कब और कहां देने हैं। इसका कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने बताया कि जो डाकखाने का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। उस पर लगी मोहर में पता नहीं लग पा रहा कि वह किस डाकखाने से भेजा गया है। इसके बाद प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने पत्र व तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed