{"_id":"656e2226dd28fe7045043283","slug":"case-filed-against-three-contractors-in-scuffle-with-assistant-engineer-of-pwd-roorkee-news-c-5-1-drn1030-301029-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लोनिवि के सहायक अभियंता से हाथापाई में तीन ठेकेदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लोनिवि के सहायक अभियंता से हाथापाई में तीन ठेकेदारों पर मुकदमा
विज्ञापन
I
III
I
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से कार्यालय में घुसकर अभद्रता, हाथापाई और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में तीन नामजद ठेकेदारों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
Iलोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके त्यागी ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर को जब वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी ठेकेदार गुल्लू निवासी ग्राम बसेड़ी सराय, असलम और अरुण निवासी खंजरपुर कोतवाली रुड़की कार्यालय में पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मेज पर रखे कागज उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। कुछ कागजों को नष्ट करना शुरू कर दिया।
I
I
I
Iआरोप है कि जब इसका विरोध किया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। ठेकेदार नहीं माने और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ठेकेदार गुल्लू ने धमकी देते हुए कहा कि संविधान में उनके लिए विशेष अधिकार हैं। धमकी देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सहायक अभियंता ने मामले की शिकायत एसएसपी और डीएम को भेजी थी। अब कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुल्लू ठेकेदार, असलम और अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।I