फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of missing corporation worker found from Mohammadpur Jhal

Roorkee News: मोहम्मदपुर झाल से मिला लापता निगमकर्मी का शव

Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Body of missing corporation worker found from Mohammadpur Jhal
गंगनहर में डूबकर लापता हुए नगर निगम कर्मचारी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं मृतक के परिवार के अनुरोध पर पर एसडीएम ने पोस्टमार्टम नहीं करने की अनुमति प्रदान की। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कालोनी निवासी सोनू (40) नगर निगम का कर्मचारी था। चार दिन पहले वह गंगनहर पर आया था। गंगनहर में नहाते समय अचानक ही वह डूब गया था। उसे बचाने का आसपास के लोगों ने प्रयास किया था लेकिन कोई कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद से पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी सोनू का शव मोहम्मदपुर झाल पर अटका हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। इस पर पुलिस ने एसडीएम से अनुमति लेकर आने की बात कही। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed