फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of missing BBA student found in bush

Roorkee:दोस्तों संग पार्टी में गए बीबीए के लापता छात्र का शव झाड़ी में मिला, पेट में घुसा था बाइक का स्टीयरिंग

Wed, 03 May 2023 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 05:43 PM IST
सार

30 अप्रैल को आयुष अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने रुड़की आया था। इसके बाद वह हॉस्टल और कॉलेज नहीं पहुंचा था। दोस्ताें ने इसकी जानकारी काॅलेज प्रशासन को दी थी। साथ ही परिजनों को भी अवगत कराया था।
 

विज्ञापन
Body of missing BBA student found in bush
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लापता बीबीए के छात्र का शव हाईवे किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ है। उसकी बाइक भी शव के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हर पहलू पर जांच कर रही है। उधर, हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


आयुष जायसवाल (22) पुत्र उमेश कुमार निवासी हरनाथ पूर्वी जिला चंपारण बिहार कोर कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वह बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह के एक हॉस्टल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने रुड़की आया था। इसके बाद वह हॉस्टल और कॉलेज नहीं पहुंचा था। दोस्ताें ने इसकी जानकारी काॅलेज प्रशासन को दी थी। साथ ही परिजनों को भी अवगत कराया था।
विज्ञापन


इस मामले में आयुष के पिता की ओर से रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई थी। तभी से पुलिस छात्र की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह छात्र का शव बेलडा़ के पास हाईवे किनारे झाड़ियों पड़ा मिला। शव देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मौके से पुलिस को उसकी बाइक भी बरामद हुई। बाइक का स्टीयरिंग उसके पेट में घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में मिले थे नोटिस

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। उधर, मामले में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। एसएसआई नरेश गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। छात्र 30 अप्रैल को रुड़की टॉकीज के पास एक सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ रहा है। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed