फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC: 184 candidates will not be able to appear in three recruitment of Group C due to stuck in paper leak

UKSSSC: समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में मिले थे नोटिस

Wed, 03 May 2023 12:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 May 2023 12:40 PM IST
सार

Uksssc Group-C Exam Latest News:  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
UKSSSC: 184 candidates will not be able to appear in three recruitment of Group C due to stuck in paper leak
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने चार भर्तियों में पेपर लीक करने वाले जिन 184 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उन्हें आगामी तीनों भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। नोटिस के जवाब आने के बाद आयोग इन अभ्यर्थियों को नियमानुसार डिबार करेगा।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नोटिस का जवाब आने के बाद उन्हें आयोग अपनी सभी परीक्षाओं से डिबार कर देगा।
विज्ञापन


UKPSC:  लोक सेवा आयोग की भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी, यहां देखें अब कब होगी रद्द हुई एई भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चूंकि आयोग की पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा इसी महीने से शुरू होने जा रही हैं, लिहाजा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपियों को शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि निश्चित तौर पर ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब आने के बाद आयोग उन सभी को परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

किस भर्ती के कितने अभ्यर्थी

भर्ती का नाम                     पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी
स्नातक स्तरीय परीक्षा                 2021-115
वन दरोगा परीक्षा                       2021-20
सचिवालय रक्षक परीक्षा              2021-14
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी     2016-35


आयोग की कौन सी परीक्षा कब

परीक्षा का नाम                        परीक्षा तिथि
सचिवालय सुरक्षा रक्षक भर्ती     21 मई 2023
वन दरोगा भर्ती                       11 जून 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा               09 जुलाई 2023


रद्द परीक्षाओं में पुराने ही उम्मीदवार

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जो रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा कराई जा रही हैं, उनमें पूर्व के उम्मीदवारों को ही मौका दिया जाएगा। कोई नया आवेदन नहीं कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन पूर्व उम्मीदवारों में से पेपर लीक के आरोपी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed