फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody conflict between two sides over the demolition of Bhimrao Ambedkar's statue

मूर्ति खंडित करने का आरोप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two sides over the demolition of Bhimrao Ambedkar's statue
प्रतापपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति खंडित करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामला इतना बढ़ा कि लक्सर, खानपुर और आसपास के थानों से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर बुरी तरह घायल चार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लक्सर के प्रतापपुर गांव में एक पक्ष के लोगों ने पिछले दिनों आबादी की भूमि पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। दूसरे पक्ष के लोग जमीन पंचायत की बताकर विरोध कर रहे थे। मंगलवार रात किसी ने प्रतिमा खंडित कर दी। मंगलवार सुबह में इसका पता लगा तो प्रतिमा रखने वाले पक्ष के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों पर जान बूझकर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसी बीच गाली-गलौज हो गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई अंकुर शर्मा भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत किया। वहीं, एक पक्ष के लोग प्रतिमा खंडित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में एक पक्ष के राजा और प्रदीप व दूसरे पक्ष के सतीश एवं सूरजमल घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने राजा और सतीश की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, शुभम और चंदकिशोर ने पुलिस को प्रतिमा खंडित करने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नौ के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने का केस दर्ज
प्रतापपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के सामने शुभम ने चांद वीर, सप्पड़, मंगलू, गुड्डू, भोला, मनोज, दिनेश, राहुल, काला पर आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed