{"_id":"57f2a57d4f1c1b923226fd35","slug":"bjp-shouted-for-coming-election-from-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने रुड़की से भरी चुनावी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने रुड़की से भरी चुनावी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यसमिति की बैठक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित कार्यसमिति की आखिरी मीटिंग में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पहाड़ पर भाजपा का कमल खिलाने की योजना पर मंथन किया। राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से भाजपा प्रदेश में परिवर्तन रैली शुरू करेगी। प्रत्येक विधानसभा में होने वाली रैलियों में राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाने के साथ केंद्र की उपलब्धियों को बता मतदाताओं से जुड़ा जाएगा। मीटिंग के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में शुरू हुई। कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मौजूद रहे। कार्यसमिति की बैठक से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनावों में हमारी हार नहीं हुई थी। केवल 0.5 फीसदी मतों का अंतर और एक सीट कम होने की वजह से प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई थी। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पिछला हिसाब चुकता कर लेगी। नड्डा ने कहा कि हम पहाड़ी लोग सच्चे-पक्के होते हैं। हमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि कौन सी बात कहां कहनी है। केंद्र में कमल खिला है तो हमें प्रदेश में भी कमल खिलाना है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत दी कि वो जनता के हित में काम करें। अपनी पार्टी के नेताओं की सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं करें। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के नाराज होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, अगर जनता नाराज हो गई तो हम किसी काम नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे पारित किया गया। कार्यसमिति की मीटिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित अन्य मुद्दों पर अहम चर्चा की जाएगी।
ये रहे मौजूद
मीटिंग में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, विधायक पुष्कर सिंह धामी सहित सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक और जिला प्रभारी सहित लगभग 750 डेलीगेट्स मौजूद रहे।