{"_id":"57b9efcc4f1c1b8d63d4f36c","slug":"bjp-leader-became-aggressive-when-stopped-for-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग को रोका तो भड़का भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग को रोका तो भड़का भाजपा नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के वाहन को रोकने पर पुलिस के सामने विरोध दर्ज कराते भाजपाई
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के लिए बाइक रोकने पर एक भाजपा नेता भड़क गया। बाइक सीज पर कोतवाली में भाजपाई एकत्रित हुए और हंगामा कर दिया। बाद में एक वरिष्ठ नेता के कहने पर पुलिस ने बाइक छोड़ दी।
शनिवार को बैंक अधिकारी के घर हुई लूट के बाद से पुलिस शहर से देहात तक चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। इस दौरान वाहनों के कागजात और मालिक का पहचान पत्र मांगा जा रहा है। रविवार दोपहर बोट क्लब पर एसएसआई हरपाल चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक बाइक को रोक दिया। एसएसआई ने कागजात मांगे। लेकिन एक बाइकसवार कागज दिखाने के बजाय खुद को भाजपा नेता बताने लगा।
एसएसआई ने फिर से गाड़ी के कागज मांगे। इस पर भाजपा नेता भड़क गया और बाइक सीज करने की बात कहने लगा। कागज न दिखाने पर एसएसआई ने भी बाइक सीज कर दी। कुछ ही देर में भाजपाई अपने-अपने वाहनों से कोतवाली पहुंचे और भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच भाजपा नेता श्यामवीर सैनी भी पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी से वार्ता की। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बाइक छोड़ दी। इस दौरान भाजपाइयों की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी और एसएसआई हरपाल से नोकझोंक हुई।