फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider caught with pistol and cartridges

Roorkee News: बाइक सवार युवक को तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा

Fri, 04 Oct 2024 04:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider caught with pistol and cartridges
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक से जा रहे एक युवक को पकड़ा है। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया है।
I
Iबुधवार रात को इकबालपुर चौकी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक नजर आया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक को वापस मोड़कर भागने लगा। युवक की बाइक पर नंबर भी नहीं था। संदेह होने पर पुलिस ने युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस मिला है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने बताया कि बाइक का चेसिस नंबर भी घिसा हुआ था। इससे आशंका है कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए युवक का नाम वसीम निवासी बंदा रोड, माहिग्रान रुड़की है। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक का चालान कर दिया गया है। युवक इससे पहले भी गुंडा एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed