फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Beetroot and carrot juice is becoming a strong shield

Roorkee News: सर्दी में चुकंदर और गाजर का जूस बन रहा सेहत का मजबूत कवच

Tue, 06 Jan 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Tue, 06 Jan 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Beetroot and carrot juice is becoming a strong shield
रुड़की। सर्दी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी-खांसी, जुकाम, कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में चिकित्सक लोगों को अपने खान-पान में चुकंदर और गाजर के जूस को शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर मशरूफ अली का कहना है कि यह जूस न केवल शरीर को अंदर से गर्म रखता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ़ मशरूफ अली ने बताया कि चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। वहीं गाजर में मौजूद विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। सर्दी के मौसम में जब शरीर सुस्त महसूस करता है, तब यह जूस तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित रूप से चुकंदर और गाजर का जूस पीने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा यह जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद ताजा जूस पीना अधिक लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि जूस बनाते समय इसमें नींबू की कुछ बूंदें या अदरक का हल्का सा रस मिलाने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed