फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BD Inter College hoisted the flag in the Science Festival

Roorkee News: विज्ञान महोत्सव में बीडी इंटर कॉलेज ने लहराया परचम

Tue, 07 Nov 2023 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
BD Inter College hoisted the flag in the Science Festival
फोटो समाचार
विज्ञापन

आरएनआई इंटर कॉलेज में चल रही थी ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। कस्बे के आरएनआई इंटर काॅलेज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बीडी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया।
मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में भगवानपुर ब्लॉक की सात टीमों ने भाग लिया। इस विज्ञान महोत्सव में बीडी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के समूह ने ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य उप विषय में रवि ने प्रथम और पर्यावरण के लिए जीवन शैली में समीर ने प्रथम व मोहम्मद अबूजर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कृषि उप विषय के अंतर्गत वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य उप विषय के अंतर्गत कक्षा आठ की छात्रा कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण के लिए जीवन शैली में राधिका ने द्वितीय, कृषि उप विषय में निधि ने प्रथम और संचार एवं परिवहन उप विषय के अंतर्गत मधु सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीडी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विज्ञान जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिका कल्पना सैनी, निखिल अग्रवाल, अर्चना पाल, सुधीर सैनी व रजत बहुखंडी की प्रशंसा की। इस अवसर पर नेत्रपाल, विजय त्यागी, रितु वर्मा और सैयद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed