फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Barat came late, the bride's father took a pistol

बारात देरी से पहुंची तो दुल्हन के पति ने ताना पिस्टल

Fri, 27 Nov 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Barat came late, the bride's father took a pistol
रुड़की। बरात तीन घंटे देरी से पहुंचने पर दुल्हन का पिता आगबबूला हो गया और उसने पिस्टल तान दी। इससे दूल्हे और बरातियों में खलबली मच गई। किसी तरह रिश्तेदारों ने दुल्हन के पिता को संभाला और शांत किया। इसके बाद जाकर शादी की रस्में पूरी हुईं। वहीं, दुल्हन के पिता का गुस्सा देख बरातियों में दशहत बनी रही।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार शाम बरात आनी थी। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष को बरात सात बजे आने का समय दिया था, लेकिन बरात समय पर नहीं पहुंची। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग होटल के गेट पर ही खड़े होकर बरात का इंतजार करने लगे। करीब दस बजे बरात के साथ दूल्हा होटल के गेट पर पहुंचा। तीन घंटे देरी से पहुंचने पर दुल्हन के पिता का पारा चढ़ गया। उसने दूल्हे और बरात को खरी खोटी सुनानी कर दी। दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने ऐतराज जताया तो दुल्हन के पिता का गुस्सा और भड़क गया। आरोप है कि उसने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर बरातियों पर तान दी, जिससे खलबली मच गई। बराती इधर-उधर भागने लगे। रिश्तेदारों ने किसी तरह दुल्हन के पिता को शांत किया। इस दौरान बरात और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में अफरातफरी मची रही। काफी देर बाद दुल्हन का पिता शांत हुआ और शादी की रस्में पूरी हुईं। उधर, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

--
डीजे पर डांस के लिए दो पक्षों में मारपीट
फायरिंग का भी आरोप, पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के बेटे की शादी की मंढे़ की रस्म थी। रात के समय डांस के लिए डीजे सिस्टम लगाया गया था। डीजे पर जिस समय महिलाएं डांस कर रही थी, उसी दौरान गांव के कई अन्य लोग भी आकर डांस करने लगे। इस पर आयोजकों ने एतराज जताया। आरोप है कि इससे भड़के एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि डराने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर मारपीट करने वाले तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही खानपुर थाने के उपनिरीक्षक आशीष नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed