{"_id":"0eeedc1d8e10547eab06ea72bb9f7ec6","slug":"banks-will-strike-hard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से बढ़ेगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से बढ़ेगी मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी बैंक शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। इससे ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सभी बैंककर्मी (एसबीआई को छोड़कर) अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे। सभी बैंककर्मी मकतूलपुरी स्थित कैनरा बैंक के सामने एकत्रित होंगे। यहां पर बैंककर्मी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल, शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण तीन दिन तक बैंकों का कार्य प्रभावित रहेगा। इसके बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे। इससे बैंक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि एसबीआई बैंक के हड़ताल में शामिल न होने से उपभोक्ताओं को राहत रहेगी।