फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ASHAs will prepare a list of 2.5 lakh people for tuberculosis

Roorkee News: क्षय रोग के मद्देनजर 2.5 लाख लोगों की सूची तैयार करेंगी आशाएं

Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
ASHAs will prepare a list of 2.5 lakh people for tuberculosis
क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा महाअभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता करीब 2.5 लाख लोगों की सूची तैयार करेंगी। इसके लिए वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करेंगी।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल के क्षय रोग उन्मूलन केंद्र के एसटीएस (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) आशीष शर्मा ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी के बाद से चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच और उपचार से जोड़ना है ताकि टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सके।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ता शहर एवं गांव में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। इस दौरान वे परिवार के लोगों की सूची तैयार कर जिला अस्पताल को भेजेगी। इसके बाद एएनएम टीम की ओर से सूची के आधार पर गांव-गांव जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी और टीबी के मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज किया जाएगा। सर्वे के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता लोगों को टीबी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और मुफ्त इलाज की सुविधा के बारे में भी जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांव को सर्वे के लिए किया गया चिह्नित



बढेडी राजपूतान, बेड़पुर, बेलड़ी सल्हापुर, बेल्डा, ढंडेरी, हत्याथल, इब्राहिमपुर देह, इमली खेड़ा, करौंदी, किशनपुर, लोदीवाला, माधोपुर, मेवहड़ कला, एवं मेहवड़ खुर्द, मोहम्मदपुर पांडा, नन्हेड़ा, अनंतपुर, पनियाला, पुहाना, सालियर, साहपुर, तांशीपुर, सलेमपुर, रामपुर, पाडली गुर्जर और रुड़की नगरीय क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed