फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers heaved a sigh of relief after the crocodile was caught

Roorkee News: मगरमच्छ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sat, 12 Sep 2026 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers heaved a sigh of relief after the crocodile was caught
नारसन विकासखंड के थिथकी कवादपुर गांव में कई दिनों से तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों और बच्चों में दहशत का माहौल बना हुआ था। शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों में फैली दहशत को देखते हुए जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं वितरण फेडरेशन के अध्यक्ष नेपाल सिंह कश्यप ने पहल की। उन्होंने तालाब के पट्टाधारक जयपाल सिंह से बातचीत की। इसके बाद तालाब में पानी चलवाया गया जिससे मगरमच्छ बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गया। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने की सूचना गांव में फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की ओर से भेजे गए विशेष रेस्क्यू पिंजरे में मगरमच्छ को सुरक्षित रखा गया और फॉरेस्ट टीम को सौंप दिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed