फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU (Tikait) staged a protest at the power station

Roorkee News: बिजलीघर पर भाकियू टिकैत ने दिया धरना

Sat, 12 Sep 2026 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) staged a protest at the power station
भाकियू (टिकैत) के बैनर तले किसानों का बिजलीघर पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने प्रदेश सरकार और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे उनमें रोष है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने नलकूपों की बिजली मुफ्त करने की मांग की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लंबी और अघोषित बिजली कटौती को बंद करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल पूरी तरह रोक लगाने की मांग उठाई। किसानों ने लंबित बिजली कनेक्शनों को जल्द जारी करने और कृषि फीडर पर सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता कर रहे भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन स्तर से जब तक किसानों की सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव रवि चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, प्रकट सिंह, रणजीत सिंह, रोहित राणा, अनुज कुमार, हर्ष शर्मा, नीटू कुमार, संजीव चौधरी, विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed