{"_id":"6aa595c8117f9e0c590bb70d","slug":"wife-took-two-children-away-in-the-familys-absence-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1064785-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: परिवार की गैरमौजूदगी में दो बच्चों को साथ ले गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: परिवार की गैरमौजूदगी में दो बच्चों को साथ ले गई पत्नी
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला पर अपने पति के घर में चोरी-छिपे प्रवेश कर दो बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। बच्चों की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आजाद नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का विवाह हुआ था। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि करीब एक साल पहले उसकी पुत्रवधू अपने पति को छोड़कर चंडीगढ़ चली गई थी और वर्तमान में वहां किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है।
पीड़िता के अनुसार, परिवार की गैरमौजूदगी में पुत्रवधू घर में पहुंची और दोनों बच्चों को अपने साथ ले गई। महिला का आरोप है कि बच्चों को ले जाने के संबंध में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। उसने पुलिस से बच्चों की सुरक्षा करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पारिवारिक विवाद के बावजूद किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।