फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man was beaten unconscious in a dispute at a fair; the accused is absconding.

Roorkee News: मेले में हुए विवाद में युवक को पीटकर किया बेहोश, आरोपी फरार

Sun, 12 Oct 2025 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten unconscious in a dispute at a fair; the accused is absconding.
खानपुर। चंद्रपुरी गांव में लगे मेले में दो युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने अपने परिचितों को बुलवाया और दूसरे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। युवक के बेहोश होकर गिरने पर आरोपी फरार हो गए। इलाज के बाद उसके भाई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते सात अक्तूबर को चंद्रपुरी खादर में मेला लगा था। नजदीक के गांव माड़ाबेला निवासी अंकित पुत्र सतकुमार अपने भाई मांगेराम के बेटे लक्की और मनीष को मेला दिखाने अपने साथ ले गया था। मेले में किसी बात पर उसकी चंद्रपुरी बांगर के एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच दूसरे युवक ने अपने परिचितों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर उसके साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और अंकित को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। अंकित बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

घटना के दौरान लोगों ने इसकी वीडियो तो बनाई पर किसी ने उसे हमलावरों से नहीं बचाया। उसके बेहोश होने पर वे लोग भाग गए। तब बच्चों ने अपने पिता को सूचना दी। वह अंकित को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर तीन दिन तक इलाज किया गया। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो गई, जिसे संबंधित घटना का वीडियो बताया जा रहा है। इलाज के बाद उसके भाई मांगेराम ने पुलिस को तहरीर दी। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर पर चंद्रपुरी बांगर के सुमित, अंकूल और गिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed