{"_id":"68320e6ef7507f99620d98ad","slug":"a-stone-crusher-seized-for-purchasing-illegal-mining-material-roorkee-news-c-5-1-drn1027-698946-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध खनन सामग्री खरीदने पर एक स्टोन क्रशर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध खनन सामग्री खरीदने पर एक स्टोन क्रशर सीज
विज्ञापन
भोगपुर ग्राम पंचायत की भूमि में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ने छापा मारा। टीम ने अवैध खनन सामग्री खरीदने पर भोगपुर क्षेत्र में लगे एक स्टोन क्रशर को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर गांव के पास ग्राम समाज की भूमि स्थित है। इस भूमि में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से अवैध खनन कर रहे थे। साथ ही खनन सामग्री को भोगपुर क्षेत्र में लगे एक स्टोन क्रशर में महंगे दामों में बेच रहे थे। इससे भूमि में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे।
मामले की सूचना पर ग्राम प्रधान संतोष देवी ने ग्राम समाज की भूमि में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाई जानेऔर खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अवैध खनन की सूचना पर शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी काजमी रजा खान के नेतृत्व में टीम ने भोगपुर क्षेत्र में छापा मारा।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची टीम से पहले ही ग्राम समाज की भूमि में अवैध खनन करने वाले लोग अपने वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए थे। इस दौरान टीम खनन सामग्री खरीदने वाले स्टोन क्रशर पर पहुंची। वहां पर टीम ने अवैध खनन सामग्री पाए जाने पर स्टोन क्रशर को सीज कर दिया।
जिला खनन अधिकारी काजमी रजा खान ने बताया कि भोगपुर क्षेत्र में कुछ लोगों की ओर से ग्राम समाज की भूमि में अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर छापा मारा गया। इस दौरान भोगपुर क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रशर में रात के समय बिना अनुमति के कच्चा माल खरीदा गया था। स्टोन क्रशर में अवैध खनन सामग्री पाई जाने के कारण उसे सीज कर दिया गया है। खनन अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन करने वाला कोई बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।