{"_id":"655908d906bcad6e46052eb4","slug":"a-member-of-rdx-gang-caught-during-vehicle-checking-roorkee-news-c-5-1-drn1030-289973-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाहन चेकिंग के दौरान आरडीएक्स गैंग का एक सदस्य धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाहन चेकिंग के दौरान आरडीएक्स गैंग का एक सदस्य धरा
विज्ञापन
I
II पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की सात बाइकों के साथ अंतरराज्यीय आरडीएक्स गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
I
Iभगवानपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि ग्राम हरजोली जट निवासी शिवनंदन शर्मा ने पुलिस को बताया था कि उनका पुत्र बाइक से काॅलेज में गया था। वहां से बाइक चोरी हो गई थी। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में बाइकों व अन्य वाहनों की चोरी रोकने के लिए पुलिस टीम का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
I
I
I
Iशुक्रवार को पुलिस टीम भगवानपुर-चुड़ियाला मार्ग पर बनी खाद फैक्टरी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवकों को आते देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चारों बाइक सवार खेतों के रास्ते से भागने लगे। पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर एक आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
I
Iअन्य तीन युवक फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशु कुमार निवासी ग्राम चंदेला कोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल निवासी शिव सिटी काॅलोनी भगवानपुर बताया। वहीं उसने काॅलेज के पास बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो गिरफ्तार आरोपी ने खाद फैक्टरी के पास खंडहर पड़े भवन में सात बाइक बरामद कराई।
I
I
I
Iआरोपी ने अपने फरार होने वाले तीन साथियों के नाम गौरव कुमार निवासी ग्राम करौंदी हाल निवासी सिसौना थाना भगवानपुर व आकाश निवासी ग्राम जड़ौदा पान्डा जिला सहारनपुर और राहुल उर्फ लगडा निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर बताया है। आरोपी ने बताया कि वे चोरी करने के लिए रेकी करते थे। वहां से वाहनों को चोरी करते थे और पुलिस से बचने के लिए फोन का प्रयोग नहीं करते हैं। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। फरार होने वाले तीनों आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। वहीं चोरी की मोटरसाइकिल की जांच कर संबंधित मोटरसाइकिल के मालिकों को जानकारी देनी शुरू कर दी है।I