{"_id":"6708411bd3e8140e5300ac69","slug":"a-bike-riding-miscreant-robbed-a-chain-from-a-young-man-roorkee-news-c-5-1-drn1030-522269-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक से बाइक सवार बदमाश ने लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक से बाइक सवार बदमाश ने लूटी चेन
विज्ञापन
I
IIमोहनपुरा के पास डबल फाटक पुल के पास वारदात को दिया अंजाम
I
I
I
Iयुवक ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
I
I सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। मोहनपुरा स्थित डबल फाटक पुल के पास बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। इससे युवक सकते में आ गया। युवक ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
I
Iमोहनपुर निवासी विक्रांत ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रात के समय टहलने के लिए हाईवे की तरफ गया था। वह पैदल चल रहा था कि इतने में अचानक से उसके पीछे से एक बाइक सवार युवक ने उसके गले पर हाथ मारकर चेन झपट ली। चेन झपटकर आरोपी बाइक सवार मौके से तेजी से वाहन चलाते हुए फरार हो गया। इसके बाद उसने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इसमें बाइक सवार तेजी के साथ भागता हुआ नजर आ रहा है।
I
I
I
Iयह वीडियो उसने पुलिस को भी उपलब्ध कराए हैं। युवक ने बताया कि जिस बाइक से उसके साथ वारदात हुई। उसी तरह की एक बाइक पुलिस ने अगले ही दिन सीज भी की थी। युवक ने पुलिस से इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I