फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रेरक के बचाने के चक्कर में निलंबित हुए प्रधानाध्यापक

प्रेरक के बचाने के चक्कर में निलंबित हुए प्रधानाध्यापक

Fri, 09 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेरक के बचाने के चक्कर में निलंबित हुए प्रधानाध्यापक
रुड़की। प्रेरक को बचाने के चक्कर में प्रधानाध्यापक निलंबित हो गए। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने प्रेरक को बचाने के लिए निरीक्षण रजिस्टर में छेड़छाड़ की है। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन

नारसन ब्लॉक के ग्राम प्रधान निजामपुर पवन सिंह सैनी ने बताया कि उन्हें पिछले दिनों लोक शिक्षा समिति के अध्यक्ष के नाते राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजामपुर का निरीक्षण किया था। पिछले लंबे समय से स्कूल में तैनात शिक्षा प्रेरक ब्रिजेश कुमार की लापरवाही की शिकायतें मिल रही थी। निरीक्षण में प्रेरक ब्रिजेश कुमार मौके पर नहीं मिले थे, जिसकी रिपोर्ट निरीक्षण रजिस्टर में लिखी गई थी। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर में लिखा था कि प्रेरक मौके पर नहीं मिला, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजामपुर के प्रधानाध्यापक यशवीर सिंह ने प्रेरक को बचाने के लिए रजिस्टर में अंकित किए गए नहीं मिला शब्द के स्थान पर वहीं मिला कर दिया। इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई थी। इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण मंडावली गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडावली में हो गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाबत इसकी शिकायत फिर से उच्चाधिकारियों से की गई थी। वहीं अब इस मामले को संज्ञान लेते हुए विभाग ने प्रधानाध्यापक यशवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रहमपाल सिंह सैनी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अभिलेखों में छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रधानाध्यापक यशवीर सिंह को निलंबित करने के साथ ही उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed