फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डिग्री कॉलेज शिफ्टिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

डिग्री कॉलेज शिफ्टिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज शिफ्टिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं
मंगलौर। राजकीय महाविद्यालय को सीक्खर के राजकीय गर्ल्स पीजी कालेज के खाली भवन में स्थानांतरित करने के आदेश के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया। रैली निकालकर शासन के निर्णय का विरोध किया ।
विज्ञापन

स्थापना के चार साल बाद भी राजकीय महाविद्यालय मानक चौक स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन में चल रहा है। हाल मेें महाविद्यालय को सीक्खर गांव स्थित राजकीय गर्ल्स पीजी कालेज के नव निर्मित भवन में शिफ्ट करने के आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने दिए हैं। इस आदेश के खिलाफ कालेज के छात्र छात्राएं लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि सीक्खर करीब पांच किलोमीटर दूर हैं तथा ग्रामीण इलाका होने की वजह से आवागमन के कोई साधन नही हैं। ऐसे में कालेज को सीक्खर ले जाने का आदेश ठीक नही है। शनिवार को कालेज के छात्र छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर नगर में रैली निकाली और कालेज को शिफ्ट करने के निर्णय का विरोध जताया। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। रैली निकालकर प्रदर्शन करने के बाद छात्र-छात्राएं विधायक काजी निजामुद्दीन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे लेकिन विधायक के मौजूद नही होने की वजह से वापस लौट गए। रैली में शावेज, वाजिद, तालिब, शाहरुख, माइन, जेबा, फरीन, गुलफंशां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed