फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   85 iron plates stolen from shuttering

Roorkee News: शटरिंग से लोहे की 85 प्लेट चोरी

Fri, 06 Oct 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
85 iron plates stolen from shuttering
निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक से चोरों ने शटरिंग से लोहे की 85 प्लेट चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लोहे की शटरिंग लगी हुई है। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने शटरिंग में लगी लोहे की 85 प्लेट चोरी कर ली। इसकी भनक सुरक्षाकर्मी को भी नहीं लग पाई। शुक्रवार सुबह निर्माण कार्य करने पहुंचे कर्मचारियों ने प्लेट गायब देखी तो होश उड़ गए। उन्होंने चोरी की सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


साथ ही मामले में सिक्याेरिटी एवं सर्विस कंपनी के फील्ड अफसर कुलदीप सिंह निवासी अब्दुलापुर, थाना देवबंद जिला सहारनपुर की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर किसी वाहन के पहियों के निशान भी मिले हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed