फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   61 km. mortyer honor march performed

61 किमी. शहीद सम्मान यात्रा निकाली

Tue, 09 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 09 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
61 km. mortyer honor march performed
आजादी का इतिहास बताने को कांग्रेस सेवादल 61 किमी मार्च निकालते हुए। - फोटो : amarujala

 कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की 74वीं वर्षगांठ पर 61 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली। इस दौरान पूरे रास्ते भर में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। लक्सरी स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रतन सिंह की समाधि से शुरू यात्रा लक्सर के विभिन्न क्षेत्रों से सुल्तानपुर होते हुए श्यामपुर तक पहुंची। 

विज्ञापन


मंगलवार को ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की 74वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता लक्सरी स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रतन सिंह की समाधि स्थल पर एकत्र हुए। कांग्रेस नेताओं ने फूल चढ़ाकर स्वतंत्रता सेनानी को याद किया। उसके बाद कांग्रेस नेताओं ने लक्सरी से श्यामपुर के लिए शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान यात्रा लक्सर के लोको बाजार, पीर चौक, बसेड़ी चौक, इंदिरा चौक, मेन बाजार, ज्वाला चौक, केहड़ा गांव, नगला, जैनपुर, ओसपुर, सुल्तानपुर के रास्ते से श्यामपुर के लिए निकली।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने बताया कि आज के ही दिन (नौ अगस्त 1942) राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन से अंग्रेजों के पैर लड़खड़ा गए थे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजय वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। सुमित परमार, आनंद उपाध्याय, उमादत्त शर्मा, अरूण कुमार, अर्जन सैनी, तेल्लूराम, नीरज सागर, कुलवीर, नीटू, जिले सिंह, प्रवेज, प्रदूमन अग्रवाल व रविंद्र आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के इतिहास से रूबरू कराने को निकाली रैली 
सुल्तानपुर में राज्य के युवाओं को आजादी के इतिहास की जानकारी देने के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया। जिसका सुल्तानपुर क्षेत्र के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।  
भारत छोड़ो आंदोलन की 74 वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रैली लेकर दोपहर के समय सुल्तानपुर कस्बा पहुंचे। यहां पर युवाओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि युवा शक्ति महाशक्ति है। अगर हम सब एक हो जाए तो देश को भ्रष्टाचार मुक्त कर सकते हैं। यात्रा संयोजक राजेश रस्तोगी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है पूर्व समय में भारत को आजाद कराने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
यहां से रैली इस्माइलपुर, भिक्कमपुर, भोगपुर होते हुए श्यामपुर के लिए रवाना हुई। वहीं रैली के चलते भिक्कमपुर गांव के चौराहे पर जाम लग गया। जिससे करीब एक घंटे तक आम लोगों सहित स्कूली बच्चे भी इसमें फंसे रहे। रैली में शमशाद सदर, अनुज सैनी, योगेंद्र सिंह, जयकुमार, मानसिंह, फैजान, शहरान, फिरोज धर्मवीर आदि मौजूद थे।

शराब एवं प्लास्टिक बंद करने का संकल्प लिया 
रुड़की। आर्य समाज नंद विहार की ओर से नौ अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर शराब बंदी एवं प्लास्टिक छोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व शहीदों को नमन करते हुए हवन-यज्ञ का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान हरपाल सिंह सैनी, सुमन सिंह आर्य, बलजीत सिंह आर्य, जसवीर त्यागी, जवाहरलाल आर्य, अनुज सैनी, पुष्पेंद्र आर्य, संजय उपाध्याय, सोसिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। 



क्रांति दिवस पर किया झंडारोहण 
रुड़की। मंगलवार को क्रांति सिवस के उपलक्ष्य में चंद्रशेखर स्मारक पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष कलीम खान और महिला कांग्रेस की शहर महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, सुभाष सरीन, हंसराज, श्रवण गोस्वामी, प्रमोद कुमार भटनागर, तुषार अरोड़ा, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed