फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शुगर मिल की आरसी को लेकर किसान संगठन एकमत नहीं

शुगर मिल की आरसी को लेकर किसान संगठन एकमत नहीं

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
शुगर मिल की आरसी को लेकर किसान संगठन एकमत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

लिब्बरहेड़ी शुगर मिल की आरसी जारी होने पर किसान संगठन एकमत नहीं है। कुछ किसान संगठन शुगर मिल की आरसी वापस कराते हुए भुगतान की पैरवी कर रहे हैं तो कोई कुछ संगठन आरसी वापस होने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
बुधवार को गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने लिब्बरहेड़ी शुगर मिल की आरसी जारी की थी। लिब्बरहेड़ी शुगर मिल को 15 जनवरी तक वर्तमान सत्र का 45 दिन का भुगतान देना था, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण शुगर मिल की आरसी जारी की गई थी। इसके बाद किसान संगठन अपनी-अपनी राय के अनुसार कार्रवाई की मांग कर रहे है। किसानों की निगाहें अब प्रशासन की ओर टिकी हैं कि आखिरकार प्रशासन आरसी को वापस करता है या फिर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

आरसी जारी करना कोई समाधान नहीं है। आरसी को लेकर शुगर मिल कोर्ट चला जाएगा। इसके चलते किसानों का भुगतान फंस जाएगा। लिहाजा प्रशासन को आरसी वापस कर भुगतान जारी कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश लोहान, जिला प्रवक्ता, भाकियू टिकैत
लिब्बरहेड़ी शुगर मिल को बार-बार मौका दिया गया है, लेकिन शुगर मिल के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं आया है। इसके चलते इस बार आरसी के बाद कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

-महकार सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड किसान मोर्चा
गन्ना मंत्री के आदेशों अनुसार शुगर मिल की ओर से भुगतान जारी नहीं किया गया है। यदि प्रशासन भुगतान कराए बिना आरसी वापस करता है, तो जनांदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
-राकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed