फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   30 liters of raw liquor caught in three different cases

तीन अलग-अलग मामलों में पकड़ी 30 लीटर कच्ची शराब

Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
30 liters of raw liquor caught in three different cases
कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान पांच लोगों को तीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली के दरोगा टीकम सिंह चौहान, पुलिसकर्मी राजेश व रघुवीर तोमर ने एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र पुत्र कबूल निवासी पीतपुर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी रविंद्र चौहान व अजय जोशी रायसी गश्त कर रहे थे। इस दौरान पांच लीटर कच्ची शराब के साथ सत्यवीर पुत्र बुध सिंह व शुभम सैनी पुत्र विक्रम सैनी मुंडाखेड़ा कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सुल्तानपुर चौकी के पुलिसकर्मी बबलू खान व मुकेश सुल्तानपुर ने महतौली की ओर रास्ते से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ सचिन पुत्र कालेराम व छोटा पुत्र धर्मपाल निवासी सुल्तानपुर को पकड़ा है। कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो धरे
पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को अलग-अलग स्थान से करीब 25 लीटर कच्ची शराब समेत धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार रात गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी ब्रह्मदत्त बिजल्वाण टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें खानपुर-लक्सर मार्ग पर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी धर्म सिंह निवासी ब्राह्मणवाला के पास से तलाशी में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही गोवर्धनपुर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह धर्मपुर से अब्दीपुर मार्ग से अब्दीपुर डेरा निवासी कुलवीर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed