{"_id":"64b828dfde7c351c7c0583f8","slug":"25-thousand-reward-declared-on-councilor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-204359-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कानूनगो से मारपीट में पार्षद सचिन 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कानूनगो से मारपीट में पार्षद सचिन 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
कानूनगो से मारपीट करने के आरोपी पार्षद सचिन चौधरी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों पर भी नजर बनाए हुए है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी में जलभराव को लेकर कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। 17 जुलाई को जेएम अभिनव शाह तहसील प्रशासन की टीम के साथ कॉलोनी के बाहर पहुंचे थे। यहां पर जेएम के सामने ही पार्षद सचिन चौधरी ने साथी शुभम और अन्य के साथ मिलकर रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सचिन चौधरी, शुभम और अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही पार्षद व उसके साथियों की तलाश शुरु कर दी थी लेकिन तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं। बुधवार को एसएसपी अजय सिंह ने पार्षद पर 25 हजार इनाम की घोषणा की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पार्षद की सूचना देने वाले को नाम दिया जाएगा और उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
...तो एक नेता के यहां ले रखी है शरण
बताया जा रहा है कि पार्षद सचिन चौधरी पुलिस से बचने के लिए राजनीतिक दबाव भी बना रहा है। साथ ही पुलिस से बचने के लिए भाजपा के एक नेता के यहां पर शरण लिए हुए है। ऐसे में पुलिस नेता के यहां हाथ डालने से बच रही है।