फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सफलता के आसमान पर छा गई रुड़की की बेटी

सफलता के आसमान पर छा गई रुड़की की बेटी

Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सफलता के आसमान पर छा गई रुड़की की बेटी
रुड़की। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में रुड़की की बेटी नमिता कालरा ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर शहर की सफलता के रिकार्ड में एक ओर नाम जोड़ दिया है। समाचार पत्रों से जैसे ही सूचना मिली कि इस बेटी ने शहर को देश में एक नई पहचान दी है तो पहाड़ी बाजार स्थित नमिता के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक सामान के कारोबारी देवेंद्र कालरा और अनीता कालरा के तीन बच्चों (अंकिता, नमिता और अनमोल) में नमिता मंझली है। उसकी प्रतिभा संसाधनों की कमी पर हमेशा भारी पड़ी। नमिता के पिता देवेंद्र ने बताया कि नमिता बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर थी। रविवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने देवेंद्र के आवास पहुंचकर नमिता को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि नमिता, रुड़की की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला महामंत्री नवीन गुलाटी ने ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर भारत भूषण कालरा, संजीव ग्रोवर, पंकज नंदा, दीपक अरोड़ा, भारत मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे। नवीन गुलाटी ने बताया कि महासभा शीघ्र नमिता का स्वागत करेगी।
विज्ञापन

बचपन में ही झलकने लगी थी प्रतिभा
नमिता की प्रतिभा की झलक बचपन में दिखने लगी थी। पिता देवेंद्र कालरा ने बताया कि जब नर्सरी में नमिता का एडमिशन कराया गया था तो उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर प्रबंधन ने उसे एक क्लास का वॉक ओवर देते हुए अगली कक्षा में प्रवेश दिया था। कक्षा दस में 92.5 प्रतिशत से ज्यादा नंबर पाकर नमिता ने टॉप थ्री में जगह बनाई। इस पर नमिता को दो साल तक फ्री शिक्षा ग्रीनवे सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने दी। उसके दोनों भाई-बहनों को भी उसकी प्रतिभा का लाभ मिला। नमिता की बड़ी बहन अंकिता बैंकिंग की तैयारी कर रही है, जबकि भाई ने इस वर्ष कक्षा 11वीं की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होनहार के टिप्स
नमिता ने बताया कि अभी तक उनके परिवार से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कोई बच्चा नहीं गया। नमिता की पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त करने के मामले में खास पहलू यह भी है कि बीटेक करने के बाद उसने तीन साल तक पढ़ाई से दूरी बनाए रखी और पंजाब में एक कंपनी में नौकरी की, लेकिन उसकी इच्छा पढ़ने की थी। नमिता ने बताया कि उसने गेट के लिए तैयारी की ओर अपने हिसाब से शेड्यूल तैयार कर पढ़ाई का टाइम टेबल तैयार किया। गेट अथवा अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को नमिता की सलाह है किसी दूसरे को फॉलो करने से पहले अपना रोड मैप तैयार करें। क्योंकि आपको ज्यादा सफलता कैसे मिल सकती है और किस तरीके से आप खुद को सुखद महसूस करते हैं, यह आपको ही पता होता है। अब नमिता आईआईटी मुंबई में मशीन लर्निंग कर वैज्ञानिक बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed