फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   18 thousand sacks of urea reached the committee's warehouse

Roorkee News: समिति के गोदाम पर पहुंचे यूरिया के 18 हजार बोरे

Fri, 23 May 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
18 thousand sacks of urea reached the committee's warehouse
सहकारी गन्ना विकास समिति गोदाम पर यूरिया खाद की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। शुक्रवार से ही किसानों को यूरिया का वितरण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर से 45 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। इन किसानों को समिति के 14 गोदामों से खाद उपलब्ध कराई जाती है। किसान यूरिया के लिए समिति के गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच गन्ना समिति की ओर से इफ्को को डिमांड भेजी गई थी। लक्सर गन्ना समिति को 18 हजार बैग यूरिया उपलब्ध कराया गया है।

शुक्रवार से ही किसानों को वितरण शुरू करा दिया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में समिति में 38 हजार बैग यूरिया पहुंचा था। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए यूरिया की डिमांड भेजी गई थी। समिति को 18 हजार बैग यूरिया मिला है। वितरण शुरू कराने के साथ ही समितियों के गोदामों पर भी यूरिया भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




सागरिका से होगी फसल की बढ़वार

लक्सर। इफको ने फसल की बढ़वार और फुटाव के लिए सागरिका उत्पाद बनाया है। सहकारी समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि किसानों को समिति गोदाम से सागरिका उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फसल की बढ़वार में सहायक है। समिति में पर्याप्त मात्रा में सागरिका उपलब्ध है। किसान समिति से इसे ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed