{"_id":"5aaeb22d4f1c1ba8758b62db","slug":"171521398317-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण के लिए बाइक पर रवाना हुए विधायक कर्णवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण के लिए बाइक पर रवाना हुए विधायक कर्णवाल
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल दो दिन बाद गैरसैंण में शुरू होने वालेेेे विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को अपने आवास से बाइक द्वारा रवाना हुए। इससे पहले उनके आवास पर राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यकाल को विकास की कसौटी पर शत-प्रतिशत सफल बताया। कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर उन्होंने फैसला किया है कि वह ईंधन की बचत के लिए बाइक द्वारा ही विधानसभा सत्र में जाकर भागीदारी करेंगे।
गैरसैण में विधानसभा का बजट सत्र होना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायकों एवं अधिकारियों से आह्वान किया है कि सभी सड़क के रास्ते ही विधानसभा सत्र पहुंचें। झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल बाइक से गैरसैण रवाना हो गए। विधायक ने कहा कि उन्होंने फैंसला किया है कि वह बाइक से जाएंगे। इससेेे ईंधन की बचत होगी। उन्होंने बताया कि वह 19 मार्च को गैरसैण में ही सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनसे पूछा गया कि वह इस बार विधानसभा में कितने सवाल पूछेंगे तो उन्होंने कहा कि वह इस बार भी क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े सबसे अधिक सवाल पूछेंगे। देशराज कर्णवाल राज्य की सूचना प्रोद्योगिकी समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि गैरसैंण में पहली बार समिति की बैठक भी होगी जिसमें राज्य को तकनीकी रूप से समद्ध बनाने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सतीश शर्मा, मनोज कुमार, संजय आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।