{"_id":"5a395ec84f1c1bc5668b6036","slug":"131513709256-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। ग्राम पंचायत की जमीन को अपनी बताते हुए खड़ंजा कुतुबपुर में दूसरे गांव के एक ग्रामीण ने उस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत एसडीएम लक्सर से की है। एसडीएम के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया। एसडीएम ने हलका लेखपाल से मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
खड़ंजाकुतुबपुर गांव में पंचायत की लाखों रुपये कीमत की कुछ भूमि लक्सर रायसी मार्ग पर स्थित है। बताया जाता है कि उक्त भूमि के निकट खेड़ी खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति की कुछ भूमि है। उक्त ग्रामीण ने अपनी भूमि के निकट खाली पड़ी ग्राम पंचायत की भूमि में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संगीता देवी को दी। सूचना मिलते ही ग्रामप्रधान ने कई ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी दी। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश दिए। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा लेकिन किसान का कहना था कि उक्तभूमि उसकी है इसलिए वह उस पर निर्माण कार्य कर रहा है लेकिन पुलिस ने निर्माण कर रहे किसान को एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य जांच होने तक बंद करने के लिए कहा। पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। उधर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि उक्त मामले में हलका लेखपाल को भूमि की पैमाइश कर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।