{"_id":"66f9416b02a9ad20e40bed5c","slug":"12-thousand-people-faced-power-cut-for-seven-hours-roorkee-news-c-37-1-sdrn1036-128625-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 12 हजार लोगों ने सात घंटे झेली बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 12 हजार लोगों ने सात घंटे झेली बिजली कटौती
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। बिजलीघर नंबर छह से जुड़ी करीब 12 हजार की आबादी को सात घंटे लगातार बिजली कटौती झेलनी पड़ी। बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जहां गृहणियों को रसोई में खाना बनाने में दिक्कत हुई तो वहीं कामकाजी लोगों को परेशानी हुई। रविवार का दिन होने के चलते लोगों का छुट्टी का दिन बेकार रहा। पानी की सप्लाई बाधित होने के चलते मजबूरी में लोगों को सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
रविवार को सुबह करीब दस बजे बिजलीघर नंबर छह से जुड़े एक बड़े इलाके की सप्लाई बंद हो गई। इससे इस बिजलीघर से जुड़े नगर निगम, प्रेम मंदिर, रुड़की टॉकिज, रोडवेज, एसडीएम चौक आदि जगह पर करीब 12 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों के घरों के कामकाज ठप हो गए।
स्कूल और कार्यालयों में छुट्टी होने से वैसे तो लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन उनका छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। वहीं महिलाओं को खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने व अन्य काम में बाधा हुई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद भी सप्लाई नहीं होने से लोगों ने अधिकारियों को फोन किया। तब लोगों को पता चला कि बिजलीघर की लाइनों की मरम्मत का काम और लाइनों पर आ रहे पेड़ों की लोपिंग-चोपिंग के काम के चलते शटडाउन लिया गया है। इस दौरान करीब सात घंटे की बिजली कटौती के चलते लोगों के घरों में लगे इनर्वटर भी जवाब दे गए। जबकि कुछ लोगों के घरों में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
स्थानीय निवासी मेघराज, सुभाष सैनी, रतिराम, दीपक सैनी, राघव शर्मा, मेघराज सिंह, डॉ. संजय कुमार, वीरपाल सिंह, सेठपाल आदि का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होने उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम के अधिकारी लंबी कटौती करने से पहले लोगों को सूचना तक नहीं देते हैं। मामले में एसडीओ आकाश सिंह का कहना है कि शटडाउन की सूचना एक दिन पहले ही समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा दी गई थी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही लोपिंग-चोपिंग का काम किया गया है।