{"_id":"5a75fe0d4f1c1b8e238b676f","slug":"101517682189-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...सौर ऊर्जा से जगमग होंगीं मंगलौर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...सौर ऊर्जा से जगमग होंगीं मंगलौर की सड़कें
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर। अब कस्बे की सड़कें सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होंगी साथ ही नगर पालिका कार्यालय पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बस अड्डे और तांगा स्टैंड का शेड बनाया जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 48 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटों को लेकर उरेडा को प्रस्ताव भेजने का फैसला हुआ। इस पर करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये खर्च होंगे। इस काम की डीपीआर उरेडा की ओर से तैयार की जाएगी।
इसके अलावा बस अड्डे और तांगा स्टैंड पर शेड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर के विभिन्न इलाकों में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों के 48 प्रस्ताव भी पारित किए गए।
लंढौरा रोड के दोनों ओर रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। इन निर्माण कार्यों पर करीब पांच करोड़ रुपए का खर्च आयेगा। बोर्ड बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, अधिशासी अधिकारी अजहर अली सहित कई सभासद उपस्थित रहे।