{"_id":"571390284f1c1b412210fbed","slug":"road-accident-in-narayanbagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर नदी किनारे गिरी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर नदी किनारे गिरी कार, चार घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, नारायणबगड़
Updated Sun, 17 Apr 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से थराली जा रही एक कार नलगांव के पास अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरी। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कर्णप्रयाग और पीएचसी नारायणबगड़ भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब दो बजे नारायणबगड़ नलगांव भैरव मंदिर के पास देहरादून से थराली जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में पिंडर नदी किनारे जा गिरी। इसमें रोहित (38, पुत्र राम सिंह) तथा सुरेंद्र सिंह (40, पुत्र कलम सिंह) निवासी लंगासू, हरेंद्र सिंह (28, पुत्र पान सिंह) और सतेंद्र सिंह (40, पुत्र पान सिंह) निवासी माल बज्वाड़ थराली घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरेंद्र अपनी शादी के लिए घर (माल बज्वाड़) जा रहा था। सूचना पर थराली पुलिस और 108 सेवा घटनास्थल पर पहुंची। एसओ मदन लाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से सुरेंद्र सिंह को सीएचसी कर्णप्रयाग ले जाया गया। पिंडर नदी किनारे गिरी कार से सतेंद्र सिंह छिटकर नदी किनारे टापू में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ढाई घंटे के बाद ट्यूब की सहायता से नदी के रास्ते टापू तक पुलिस के जवान पहुंचे और सतेंद्र को निकाला गया। इसके बाद तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया।