फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   road_accident_dead_kumoun_uttrakhand

पूजा के लिए जा रहा वाहन गिरा खाई में, 15 की मौत

Tue, 10 Dec 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला,मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)
अमर उजाला,मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़) Updated Tue, 10 Dec 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
road_accident_dead_kumoun_uttrakhand

समकोट गांव से पूजा के लिए होकरा जा रहे लोगों से भरा ओवरलोड वाहन मंगलवार सुबह थल-मुनस्यारी मार्ग पर गिरगांव के पास ढाई सौ मीटर खाई में गिर गया। हादसे में आठ महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 12 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

विज्ञापन


मरने वाले एक गांव के लोग
मृतकों में 13 लोग एक ही गांव के हैं। दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। हादसा ओवरलोडिंग की वजह से हुआ। दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक वाहन में 24 सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। डीएम डा.नीरज खैरवाल ने मुनस्यारी के एसडीएम को हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को मुनस्यारी से 20 किमी दूर समकोट से होकरा के अलखनाथ मंदिर में खुदा पूजा में शामिल होने लिए चालक समेत 24 लोग एक मालवाहक वाहन (बोलेरो कैंपर) से जा रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आसपास के लोग
सुबह करीब 7.20 बजे गिरगांव से सौ मीटर पहले वाहन ढाई सौ मीटर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही गिरगांव और बिर्थी के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाला। दुर्घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में 13 लोग एक ही गांव के हैं। ग्रामीणों ने ही 108 एंबुलेंस सेवा और प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मौके पर
सूचना मिलने पर आईटीबीपी, एसएसबी, थल, डीडीहाट और मुनस्यारी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम एके शुक्ला घटनास्थल पर सुबह 10.30 बजे पहुंचे। एडीएम बीएल राना ने 12 बजे लगभग तेजम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी डा.नीरज खैरवाल, एसपी वीकेएस कार्की ने करीब 1.30 बजे तेजम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम के आदेश पर हादसे में मारे गए 14 लोगों का पोस्टमार्टम गिरगांव में हुआ। एक मृतक का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में हुआ।

इनकी हुई मौके पर ही मौत
समकोट निवासी रधुली देवी (30) पत्नी बलवंत सिंह।
खीम सिंह (40) पुत्र डिगर सिंह (वाहन मालिक)।
बहादुर सिंह (50) पुत्र गुमान सिंह।
मोतिमा देवी (55) पत्नी स्वर्गीय भवान सिंह
दुर्गा देवी (40) पत्नी प्रताप सिंह
नारायण सिंह (40) पुत्र मदन सिंह
बलवंत सिंह (32) पुत्र प्रेम सिंह
सरस्वती देवी (35) पत्नी मोहन सिंह
कुंती देवी (45) पत्नी उत्तम सिंह
रमुली देवी (38) पत्नी जय सिंह
(उक्त सभी समकोट के रहने वाले थे)
11-धाम सिंह (17) पुत्र श्याम सिंह निवासी रूमीडोला (बेड़ूमहर),
12-प्रताप राम (70) कुशल राम निवासी सैंणराथी (ढोल वादक)

इन्होंने रास्ते में दम तोड़ा
मोहनी देवी (42) पत्नी कुंदन सिंह निवासी समकोट
भागीरथी देवी (24) पत्नी प्रहलाद सिंह निवासी समकोट
कुंदन सिंह (45) पुत्र केशर सिंह निवासी समकोट

ये हुए घायल
पुष्पा बसेड़ा (25), नरेश (25) पुत्र मान सिंह, नंदी देवी (26) पत्नी उत्तम सिंह, नरेंद्र सिंह (28) पुत्र प्रेम सिंह ( वाहन चालक), प्रताप सिंह बसेड़ा (45) पुत्र दरपान सिंह, प्रह्लाद सिंह (28) पुत्र चंद्र सिंह, नीरज (7) पुत्र बलवंत सिंह, जमुना देवी (50) बहादुर सिंह, राजेंद्र (24) पुत्र तेज सिंह घायल हो गए।


राजेंद्र पुत्र तेज सिंह को हल्की चोटें थीं, उसे तेजम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाकी घायलों को तेजम (नाचनी) और गौचर (थल) अस्पताल में इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह बसेड़ा और नरेंद्र सिंह को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed